माथुर चतुर्वेदी परिषद की पहली कार्यकारिणी बैठक संपन्न, एक वर्ष में संगठन को डिजिटल बनाने का संकल्प | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

माथुर चतुर्वेदी परिषद की पहली कार्यकारिणी बैठक संपन्न, एक वर्ष में संगठन को डिजिटल बनाने का संकल्प | New India Times

श्री माथुर चतुर्वेदी परिषद की प्रथम कार्यकारिणी बैठक चतुर्वेदी समाजवाड़ी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के अध्यक्ष ने संगठन को पूर्ण रूप से डिजिटल बनाने, युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ तन, मन और धन से खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आगामी एक वर्ष में परिषद को नई दिशा देने के लिए ठोस कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि युवाओं की मांग पर ही अध्यक्ष का चयन किया गया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि नई टीम समाज की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी।
बैठक में अरविंद चतुर्वेदी (मुंबई शाखा), डॉ. विनोदम चतुर्वेदी (अध्यक्ष, मुंबई डेरा), शरद चतुर्वेदी (उपाध्यक्ष, दुबई शाखा), संरक्षक गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, राकेश तिवारी (एडवोकेट) सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर योगेंद्र चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी (पमपम), श्याम मोनू चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, दिलीप चतुर्वेदी, नवनीत चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी (नगर निगम), योगेश चतुर्वेदी (बल्लू), बैजनाथ चतुर्वेदी (रामलीला वाले), माखनलाल चतुर्वेदी, पंडित मथुरानाथ व्यास, रवि देव, अशोक धीरज लाल पाठक, दीपक बैंकर, मोहित चतुर्वेदी, आदित्य, कपिल बैजनाथ चतुर्वेदी, पुनीत चतुर्वेदी, सौरभ पंडित, गोपाल चतुर्वेदी, पत्रकार यज्ञदत्त चतुर्वेदी, आने सरदार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन परिषद के महामंत्री संजय चतुर्वेदी ‘एल्पाइन’ ने किया। करते हुए परिषद के अध्यक्ष ने संगठन को पूर्ण रूप से डिजिटल बनाने, युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ तन, मन और धन से खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आगामी एक वर्ष में परिषद को नई दिशा देने के लिए ठोस कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि युवाओं की मांग पर ही अध्यक्ष का चयन किया गया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि नई टीम समाज की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी।
बैठक में अरविंद चतुर्वेदी (मुंबई शाखा), डॉ. विनोदम चतुर्वेदी (अध्यक्ष, मुंबई डेरा), शरद चतुर्वेदी (उपाध्यक्ष, दुबई शाखा), संरक्षक गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, राकेश तिवारी (एडवोकेट) सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर योगेंद्र चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी (पमपम), श्याम मोनू चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, दिलीप चतुर्वेदी, नवनीत चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी (नगर निगम), योगेश चतुर्वेदी (बल्लू), बैजनाथ चतुर्वेदी (रामलीला वाले), माखनलाल चतुर्वेदी, पंडित मथुरानाथ व्यास, रवि देव, अशोक धीरज लाल पाठक, दीपक बैंकर, मोहित चतुर्वेदी, आदित्य, कपिल बैजनाथ चतुर्वेदी, पुनीत चतुर्वेदी, सौरभ पंडित, गोपाल चतुर्वेदी, पत्रकार यज्ञदत्त चतुर्वेदी, आने सरदार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन परिषद के महामंत्री संजय चतुर्वेदी ‘एल्पाइन’ ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version