महाराष्ट्र में आमसभा बंद होने के कारण शिबीरों में उमड़ रही भीड़ : सत्ता पक्ष का फ्री में प्रचार | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र में आमसभा बंद होने के कारण शिबीरों में उमड़ रही भीड़ : सत्ता पक्ष का फ्री में प्रचार | New India Times

महाराष्ट्र की देवेन्द्र फड़नवीस सरकार ने अपनी पार्टी के प्रभाव को जनता के बीच कायम करने के लिए 2016 से राज्य में राजस्व अभियान शुरू किए है। वर्तमान में छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिबीर के अंतर्गत सरकारी खजाने से हर ब्लॉक में शामियाने लगाए जा रहे हैं। मंत्री गिरीश महाजन के जामनेर में आयोजित समाधान शिबीर में 5220 जरूरतमंदों ने मंत्री जी को सम्मान देकर सेवा का समाधान हासिल किया।

महाराष्ट्र में आमसभा बंद होने के कारण शिबीरों में उमड़ रही भीड़ : सत्ता पक्ष का फ्री में प्रचार | New India Times

शादी के बफे टेबल्स की तरह अलग अलग सरकारी विभागों के 27 स्टॉल लगाए थे। 5220 लोगों को 21469 सेवाएं प्रदान की गई। कुंभारी गाँव के 144 गरीबों को निवासी जमीन के पटे बहाल किए गए। 17 गांवो के लिए शमशान बनाने को मंजूरी दी गई। विधि सेवा समिति ने भी अपना एक टेबल लगाया। मंत्री गिरीश महाजन ने अध्यक्षीय भाषण दिया। जिलाधीश रोहन घुगे ने शासन की ओर से बात रखी। राजस्व के सारे अफ़सर कर्मचारीयों ने शिबीर में खूब मेहनत की।

महाराष्ट्र में आमसभा बंद क्यों ??

2014 के पहले महाराष्ट्र के प्रत्येक तहसील में स्थानीय विधायक की अध्यक्षता में होने वाली आमसभाए बीते बारा साल से बंद कर दी गई है। इन सभाओं में आम लोग सवाल पूछते थे और प्रशासन जवाब देता था अफसरों की जवाबदेही तय की जाती थी। बीजेपी ने धर्म का इस्तेमाल कर शिबीर के आयोजनों से जनता को प्रजा और नेता को राजा बनाकर पेश करना शुरू कर दिया जिसके कारण लोकतंत्र कमज़ोर होता जा रहा है। विवेकवादी लोगों द्वारा Gen – G से अनुरोध किया जा रहा है कि वे देवेन्द्र फड़नवीस सरकार को इस बात के लिए विवश करे कि हर तहसील में आमसभा का आयोजन करे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version