जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को सफल बनाने का लिया संकल्प | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को सफल बनाने का लिया संकल्प | New India Times

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जिलाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि तथा 27 विधानसभा प्रभारी रवि चौधरी के नेतृत्व में थाना नागफनी क्षेत्र में ओसाम भाई के निवास पर, नदीम चाय वाले के सामने जन चौपाल एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा स्थानीय समस्याओं और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए रवि चौधरी ने कहा कि सुभासपा समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समान अवसर, शिक्षा, युवाओं को रोजगार तथा गरीब एवं वंचित वर्ग के सम्मान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से सामाजिक समरसता, भाईचारा और विकास की भावना को मजबूत करने की अपील की।

बैठक में आगामी 31 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली “सामाजिक समरसता महारैली” की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। रवि चौधरी ने इसे सामाजिक एकता तथा पिछड़े, दलित, वंचित एवं सर्वसमाज की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करने का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

जन चौपाल के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वच्छता सहित अन्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस पर रवि चौधरी ने सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष दानिश कुरैशी, प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, महानगर प्रभारी अशोक सैनी, विधानसभा अध्यक्ष शानू कुरैशी, जिला मीडिया प्रभारी मोहित ठाकुर, फहाद, ओसाम, नदीम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version