शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, नीट पेपर लीक मामले में 21 छात्रों को दी श्रद्धांजलि | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260726-WA0079.mp4
New India times

नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर देशभर के हजारों युवा केंद्र सरकार की नीतियों एवं लाखों छात्रों के भविष्य के साथ हुए कथित खिलवाड़ के विरोध में आंदोलनरत रहे। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे युवाओं के संघर्ष की जीत बताते हुए विजय मार्च निकाला।

शहीद टंट्या मामा की प्रतिमा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाले गए विजय मार्च में सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके पश्चात महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मोमबत्तियां जलाकर तथा दो मिनट का मौन रखकर नीट पेपर लीक प्रकरण में जान गंवाने वाले 21 छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह करोड़ों छात्रों एवं उनके अभिभावकों के संघर्ष तथा विपक्ष के आंदोलन की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों, हठधर्मिता और अहंकारी रवैये के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। नेताओं ने दावा किया कि देश के विभिन्न राज्यों में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में आंदोलन हो रहे हैं तथा भाजपा शासनकाल में अनेक भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाएं पेपर लीक से प्रभावित हुई हैं। उनका कहना था कि इससे करोड़ों छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं तथा कई परीक्षाएं निरस्त करनी पड़ी हैं।

इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नटवर डोडियार, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल, जिला कांग्रेस महामंत्री हर्ष जैन, बबलू कटारा, लोकेन्द्र बिलवाल, आईटी सेल अध्यक्ष वसीम सैयद, किलू भूरिया, पार्षद धूमा भाबर, रशीद कुरैशी, अब्दुल करीम, गोलू कुरैशी, गोरी कटारा, दीपु डोडियार, सुनीता अलावा, मालू डोडियार, आयुष ओहरी, रेखा हटीला, मारिया वड़किया, सायरा बानो, निर्मला गोयल, प्रेम गुंडिया, अनिल भाबोर, आदेश भूरिया, ओवैस शेख, दीपक मखोड़िया, गुफरान कुरैशी, अरुण मकवाना, पुनीत भानपुरिया, मधु कटारा, सुमन बघेल, संतोष कुमारी सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version