अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:
जनपद मीरजापुर के चुनार नगर स्थित टेकउर के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी एवं कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाते हुए कैंडिल मार्च निकाला।
शांतिपूर्ण ढंग से निकाले जा रहे कैंडिल मार्च को पुलिस प्रशासन ने अनुमति (परमिशन) नहीं होने का हवाला देते हुए बीच रास्ते में रोक दिया। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कैंडिल मार्च कुछ दूर तक ही आगे बढ़ सका, जिसके बाद पुलिस बल ने उसे आगे जाने से रोक दिया।
इस अवसर पर चुनार नगर के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
