MSF परीक्षा पास करने पर साहिल यूनुस सैय्यद का हुआ भव्य सम्मान, समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद | New India Times

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

MSF परीक्षा पास करने पर साहिल यूनुस सैय्यद का हुआ भव्य सम्मान, समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद | New India Times

एमएसएफ (MSF) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने पर साहिल यूनुस सैय्यद का भोसा रोड स्थित भावी चौक के शहीद जमशेद मेहता सभागृह में भव्य सत्कार किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में साहिल को पुष्पगुच्छ एवं सम्मानचिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व नगरसेवक संतोषजी बोरले, नजीर राय, नेर अलीम नाना, नगर अध्यक्ष सैय्यद अनीस, शेख शमी, सोहेल मकसूद, जावेद, आदर्श दुबे, सैय्यद अयान, सुजल रंगारी, शोएब खान, अभय ताकसाड, गजफर, प्रियांश, हर्षल रंगारी, साहिल शाह एवं आवेज सहित अनेक गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने साहिल यूनुस सैय्यद को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version