सागर में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक टक्कर में दो युवकों की मौत, युवती की हालत गंभीर | New India TimesOplus_131072

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260725-WA0036.mp4

गढ़ाकोटा रोड स्थित बहेरिया थाने के सामने शनिवार शाम कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर थाने की रेलिंग तोड़ते हुए परिसर के अंदर जा गिरे, वहीं कार भी अनियंत्रित होकर टकरा गई।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260725-WA0037.mp4

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रामचरण अहिरवार (28) निवासी बरायठा और सुनील अहिरवार (23) निवासी बराज के रूप में हुई है। वहीं घायल युवती खुशबू अहिरवार (20) निवासी बम्होरी बीका बताई जा रही है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार घायल युवती ने बताया कि उसकी शादी सुनील से होने वाली थी। हालांकि परिजनों के आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। कार में सवार अमित यादव सहित दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
बहेरिया थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। मृतक कहां जा रहे थे, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version