मेघनगर में विद्यार्थियों को स्वच्छता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति किया गया जागरूक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में विद्यार्थियों को स्वच्छता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति किया गया जागरूक | New India Times

झाबुआ कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं मेघनगर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री अवधति प्रधान के मार्गदर्शन में नगर परिषद द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत नगर के एक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, एकल-उपयोग (सिंगल यूज़) प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव तथा कचरे के उचित निस्तारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को अपने घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, कचरा नगर परिषद के निर्धारित कचरा संग्रहण वाहन को ही देने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता के महत्व पर विशेष बल दिया गया। नगर परिषद ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का पालन करें तथा स्वच्छ और स्वस्थ नगर के निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह राठौर, प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार जाटव, स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत, विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार दिवाकर, श्रीमती रितु सोलंकी, श्रीमती ज्योति बाला मचार, सुश्री अभिलाषा शर्मा, ईश्वर सूर्यवंशी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version