150 मीटर कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों और विद्यार्थियों की परेशानी, कीचड़ व जलभराव से आवागमन बाधित | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

150 मीटर कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों और विद्यार्थियों की परेशानी, कीचड़ व जलभराव से आवागमन बाधित | New India Times

ग्राम पंचायत खापा स्वामी के अंतर्गत भुतहा छाबड़ी जाने वाले दमाल रोड से जुड़ने वाला लगभग 150 मीटर लंबा कच्चा मार्ग इन दिनों ग्रामीणों और विद्यार्थियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश के मौसम में सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है और कीचड़ होने से आवागमन बेहद कठिन हो जाता है।

इस मार्ग से सारेका ढाना, घाना खेड़ा, खेरवानी, खापा स्वामी सहित आसपास के 3 से 4 गांवों के ग्रामीण, किसान और स्कूली विद्यार्थी प्रतिदिन आवागमन करते हैं। खेत-खलिहानों तक जाने वाले किसानों और स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को कीचड़, दलदल और जलभराव से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

खापा स्वामी निवासी कमल किशोर बिसेंदर ने बताया कि देश को आज़ाद हुए 76 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन सारेका ढाना जाने वाला यह मार्ग आज भी बदहाल स्थिति में है। सड़क पर कीचड़, दलदल और जलभराव के कारण ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीण मनीष मालवीय, रवि उइके, ट्विंकल बिसेंदर, रंजीत डेहरिया, अनिल पद्रम, रोहित परमार सहित अन्य ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस 150 मीटर कच्चे मार्ग का शीघ्र पक्की सड़क के रूप में निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version