मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

पत्रकारों के अधिकारों और न्याय के लिए कार्यरत देशव्यापी संगठन नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (NJA) ने महाराष्ट्र में संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार विजय मालखेड़े को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की।
लगभग 25 वर्षों के अनुभव वाले विजय रामचंद्र मालखेड़े पत्रकारिता, संपादन और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर में करीब आठ वर्षों तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा पुण्यनगरी, सकाल और नवभारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे दैनिक पब्लिक पोस्ट में कार्यकारी संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
मालखेड़े ने महाराष्ट्र के यवतमाल, अकोला, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर सहित राजस्थान के जयपुर में भी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव हासिल किया है। सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में उनका मजबूत जनसंपर्क माना जाता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि विजय मालखेड़े के नेतृत्व में महाराष्ट्र में संगठन का तेजी से विस्तार होगा और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
संगठन के महाराष्ट्र प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा, सह-प्रभारी विनीत सिन्हा, राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन, राष्ट्रीय सचिव नीरज कुमार सिंह, संगठन सचिव अभिषेक श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और संगठन का नेटवर्क और अधिक सशक्त होगा।

