राहुल गांधी के साथ कथित अलोकतांत्रिक व्यवहार के विरोध में भागलपुर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी का फूंका पुतला | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260722-WA0120.mp4
New India times

भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने रेलवे स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए कथित अलोकतांत्रिक व्यवहार के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260722-WA0121.mp4

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक मामलों तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी सरकार का विरोध कर रहे हैं। इसी दौरान उनके साथ जिस तरह का कथित अलोकतांत्रिक व्यवहार किया गया, उसके विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260722-WA0119.mp4

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय संविधान की लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार जिस प्रकार का आक्रामक रवैया अपना रही है, उसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version