पनारा मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीर और स्कूली छात्र परेशान, सड़क मरम्मत की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डुंगरिया ग्राम में बस स्टैंड से पनारा मुख्य मार्ग की ओर जाने वाली सड़क पर जैन कुआं एवं नाग मंदिर के सामने बीच सड़क में बना बड़ा गड्ढा बारिश के पानी से लबालब भर गया है। जलभराव के कारण राहगीरों, स्कूली विद्यार्थियों, डब्ल्यूसीएल (WCL) कर्मचारियों तथा ग्रामीणों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरे होने से गड्ढे की गहराई दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

ग्रामीणों, विद्यार्थियों और रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढे को भरवाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से आवागमन सुगम होगा, दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा और आम लोगों को राहत मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version