अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में छात्रों के साथ कथित अत्याचार और राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में चुनार से कार्यकर्ता मिर्जापुर के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें रास्ते में रोक लिया और हिरासत में ले लिया।
