50% से कम प्रगति वाले गांवों में लगेगा फार्मर रजिस्ट्री विशेष कैंप, किसानों से दस्तावेज़ सहित पहुंचने की अपील | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

50% से कम प्रगति वाले गांवों में लगेगा फार्मर रजिस्ट्री विशेष कैंप, किसानों से दस्तावेज़ सहित पहुंचने की अपील | New India Times

जुन्नारदेव क्षेत्र के जिन ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 50 प्रतिशत से कम पूरा हुआ है, वहां कलेक्टर के निर्देशानुसार निर्धारित तिथियों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों का संचालन संबंधित ग्राम के पटवारी एवं कोटवार द्वारा किया जाएगा।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करवाएं, ताकि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
कैंप के दौरान तहसीलदार ज्योति ठोके एवं आरआई राहुल कुबेरिया ने भी उपस्थित रहकर किसानों को रजिस्ट्री प्रक्रिया की जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version