शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को सदर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सदर बाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने तथा बाद में शादी से इनकार करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि 9 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी साजिद पुत्र स्वर्गीय इश्तियाक, निवासी मोहल्ला लोधीपुर, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

सोमवार को थाना सदर बाजार पुलिस की टीम वांछित आरोपी की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को लोधीपुल से हथौड़ा की ओर जाने वाले पुल के अंतिम छोर से दोपहर लगभग 12:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

यह गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में निरीक्षक अपराध विनोद कुमार यादव एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version