अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर जिले के कहलगांव में अनुमंडलीय केसरवानी वैश्य सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय केसरी ने की। अतिथियों का स्वागत शशि शेखर केसरी, शंकर प्रसाद केसरी एवं आनंद केसरी ने किया।
सम्मेलन में कहलगांव अनुमंडल के सभी केसरवानी परिवारों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में कहलगांव विधायक ई. सुभानंद मुकेश तथा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में केसरवानी संगठन के राष्ट्रीय मंत्री मनोज केसरी भी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में केसरवानी समाज के भागलपुर जिला अध्यक्ष राकेश रंजन केसरी, जिला सचिव अजय केसरी, कोषाध्यक्ष दीपक केसरी, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी केसरी, प्रचार मंत्री भोला केसरी तथा महिला मोर्चा की सदस्य दिव्या केसरी, सीमा केसरी और पूनम श्वेत केसरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कहलगांव अनुमंडल केसरवानी वैश्य सभा के पदाधिकारी निर्वाचित
कहलगांव केसरवानी वैश्य सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद केसरी तथा सचिव संजय केसरी चुने गए। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष मनीष केसरी, कोषाध्यक्ष उदय केसरी, संगठन प्रभारी कौशल किशोर केसरी, संयोजक जितेंद्र केसरी तथा मीडिया प्रभारी सुजीत केसरी और अर्जुन केसरी शामिल रहे।
कार्यकारिणी सदस्यों में अमित केसरी, गौतम केसरी, राजेश केसरी, मोहन केसरी, निर्मल केसरी एवं शिव केसरी को शामिल किया गया। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, संगठन की पत्रिका प्रकाशित करने तथा समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में संजय केसरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
