कम उम्र में बड़ा अपराध: चुनार पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, आरोपियों पर अलग- अलग थानों में 60 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्जापुर (यूपी), NIT:

कम उम्र में बड़ा अपराध: चुनार पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, आरोपियों पर अलग- अलग थानों में 60 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज | New India Times

चुनार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह मिर्जापुर समेत आसपास के जनपदों में लगातार दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की उम्र 25 वर्ष से भी कम है, लेकिन इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में 60 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में गिरोह के कई अन्य वारदातों में शामिल होने की भी जानकारी मिली है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की कई बाइकें बरामद कर ली हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version