बैतूलमाल संस्था ने 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की निःशुल्क स्कूल सामग्री, शिक्षा सहयोग की परंपरा निभाई | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय बैतूलमाल संस्था, बुरहानपुर द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्कूल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की वर्षों पुरानी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस अवसर पर 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपियां, स्टेशनरी एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम का आयोजन एशियन स्टील फर्नीचर, अंडा बाजार, बुरहानपुर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्कूल सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा संस्था की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

इस अवसर पर सर्वोदय मंडल बुरहानपुर के जिलाध्यक्ष मुकेश राजे, वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश जायसवाल, गांधीवादी विचारक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट दिलीप तायड़े, रशीद भाई बॉम्बे वाले, शोएब अंसारी, अमजद खान, पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हिदायत उल्ला (जैनाबाद), हुसैन खान, फ़हद जहाज़वाला, जुनैद अहकाम तथा अलीम अंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बैतूलमाल संस्था के संयोजक मोहम्मद सादिक जहाज़वाला ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनके सपनों को नई उड़ान देना है। उन्होंने युवाओं से भी समाजसेवा के इस मिशन से जुड़ने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की समर्पित टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। उपस्थित अतिथियों ने बैतूलमाल संस्था की सेवा भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं समाज कल्याण के कार्य निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version