पीलीभीत जाने के लिए निकली दो नाबालिग बालिकाएं 18 घंटे में सकुशल बरामद, सदर बाजार पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सदर बाजार क्षेत्र से लापता हुईं दो नाबालिग बालिकाओं को जनपदीय सर्विलांस सेल एवं थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने महज 18 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के अनुसार, 18 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर बताया कि उसकी लगभग 15 वर्षीय पुत्री और भांजी अपनी बुआ के घर पीलीभीत जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वहां नहीं पहुंचीं और उनका कोई पता नहीं चल सका। तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में दोनों बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। जनपदीय सर्विलांस सेल एवं थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 19 जुलाई को दोनों बालिकाओं को घटना के लगभग 18 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

बरामद दोनों बालिकाओं को नियमानुसार थाना सदर बाजार लाया गया, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, प्रभारी सर्विलांस सेल उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक विवेक कुमार, कांस्टेबल जयभगवान तथा महिला कांस्टेबल स्वाती शामिल रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version