घरों के ऊपर झूल रहे खुले बिजली के तार, हादसे का खतरा; ग्रामीणों ने केबल डालने की उठाई मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

घरों के ऊपर झूल रहे खुले बिजली के तार, हादसे का खतरा; ग्रामीणों ने केबल डालने की उठाई मांग | New India Times

जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हिया के वार्ड क्रमांक 11, हाई स्कूल रोड पर लगभग आधा दर्जन मकानों के ऊपर खुले बिजली के तार झूल रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार निवासी राजू बावरिया एवं चंद बावरिया सहित अन्य लोगों के घरों के ऊपर से गुजर रहे बिजली विभाग के खुले तार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हवा चलने पर ये तार आपस में टकराते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। साथ ही शॉर्ट सर्किट होने से घरों में लगे विद्युत उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

ग्रामीणों के अनुसार ये खुले तार मकानों की छतों से मात्र 2 से 3 मीटर की दूरी पर झूल रहे हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मांग की है कि खुले तारों को हटाकर उनकी जगह सुरक्षित केबल बिछाई जाए तथा इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version