अहमद रज़ा खान, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत, दो की हालत गंभीर, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पीड़ितों से की मुलाक़ात | New India Times

अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी भी प्राप्त की।
मंत्री ने पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए, ताकि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version