मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
नगर की सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर विशाला पहली पारी मंदिर परिसर में शुक्रवार को जनसहयोग से स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। अभियान में जुन्नारदेव के साथ-साथ डूंगरिया एवं दमुआ के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वच्छता अभियान के दौरान फिजिकल अकादमी के बड़ी संख्या में युवक-युवतियाँ भी शामिल हुए और अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान मंदिर परिसर, जलकुंड, अविरल जलधारा स्थल तथा आसपास के क्षेत्र में फैली गंदगी एवं कचरे की साफ-सफाई की गई।
अभियान में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता का संदेश देते हुए धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया।
