अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
खुनियांव विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरी के पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को आयोजित ग्राम चौपाल की अध्यक्षता ग्राम विकास अधिकारी मोईदुर्रहमान एवं ग्राम प्रधान किरण पांडेय ने की। चौपाल में सामूहिक विवाह योजना, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम उन्मूलन, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
कार्यक्रम में कमीरउल्लाह, हरिशंकर त्रिपाठी, एसबीआई के धर्मेंद्र, बाल संरक्षण संस्थान के हेमंत कुमार, अशोक सहित अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
