मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
नीट-2026 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ, जिसमें मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की। एकेडमी के प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार एवं जीव विज्ञान संकाय के प्रमुख डॉ. संतोष सिलोरिया ने बताया कि संस्था के 145 विद्यार्थियों में से 125 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
उन्होंने बताया कि संस्था के चार विद्यार्थियों ने 720 में से 600 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। मेक्रो विज़न एकेडमी के विद्यार्थियों में श्रेया अग्रवाल (646), नम्रता पटेल (634), शशि जाट (626), अविराज जैन (625), मयंक टैगोर (619), आर्यन गुप्ता (599), सृष्टि चुगवानी (593) और दुर्गेश राठौर (584) ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर संस्था एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
संस्था के आदि नेमा ने जीव विज्ञान विषय में 360 में से 360 अंक, जबकि श्रेया अग्रवाल ने 360 में से 355 अंक प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि आदि नेमा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भी जीव विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए थे।
संस्था के अनुसार, 30 चयनित विद्यार्थियों को शासकीय मेडिकल कॉलेजों, 5 विद्यार्थियों को एम्स तथा लगभग 15 विद्यार्थियों को निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलने की संभावना है। इस प्रकार कुल 50 विद्यार्थियों को इस वर्ष एमबीबीएस में प्रवेश मिल सकेगा। विशेष बात यह है कि सभी चयनित विद्यार्थियों ने प्रथम प्रयास में ही यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
इस उपलब्धि पर मेक्रो विज़न एकेडमी के संस्थापक श्री आनंद प्रकाश चौकसे, श्रीमती मंजूषा चौकसे, श्री कबीर चौकसे, श्रीमती देवांशी चौकसे, कु. अंतरा चौकसे, प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार, उप-प्राचार्या श्रीमती मोनिका अग्रवाल, श्री विजय सुखवानी, डॉ. संतोष सिलोरिया, डॉ. अरुण शर्मा, श्रीमती विभा जेटली, श्रीमती शीतल पोपली एवं श्रीमती प्रतिभा नायर ने एकेडमी के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
