अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
खुनियांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बढ़या निवासी हाफिज़ मो. आसिफ ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बढ़या निवासी मौलाना बदरुद्दीन, जो वर्तमान में ग्राम मटेहना स्थित जामिया इमदादुल उलूम के प्रधानाचार्य हैं, उनके दूसरे पुत्र मो. आसिफ ने नीट परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण की है। उनके बड़े भाई भी नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
हाफिज़ मो. आसिफ ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन तथा माता-पिता और गुरुजनों के समय-समय पर मिले मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद को दिया। उन्होंने पहली कक्षा से दसवीं तक की शिक्षा अपने गांव के मदरसा गौसिया फैज़ुल उलूम, बढ़या से प्राप्त की। इसके बाद इंटरमीडिएट की शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज, इंद्रीग्रांट से पूरी की और फिर नीट परीक्षा की तैयारी शुरू की।
मो. आसिफ का कहना है कि “आज की शिक्षा ही कल का सम्मान, रोजगार और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करती है।”
हाफिज़ मो. आसिफ की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के मुस्ताक चौधरी, इश्तियाक खान, तनवीर अहमद खान, परवेज अहमद, उदयभान सैनी, नंदलाल वरुण, रवि वर्मा, जमाल अहमद, वसीम अहमद, असदुल्लाह खान, हाजी गुलाम मुस्तफा खान, रब्बानी, मो. अनीश शाह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
