सर्पदंश से मृत महिला के परिजन को मिली राहत, डीएम ने सौंपा ₹4 लाख का चेक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सर्पदंश से मृत महिला के परिजन को मिली राहत, डीएम ने सौंपा ₹4 लाख का चेक | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आपदा राहत मद से स्वीकृत ₹4 लाख की आर्थिक सहायता का चेक लाभार्थी रामदास को प्रदान किया गया। उनकी पत्नी स्वर्गीय कुसुमा देवी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर यह सहायता स्वीकृत की गई थी।
बताया गया कि बैंक खाते के आईएफएससी कोड में त्रुटि के कारण राशि गुजरात स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में चली गई थी। जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित बैंक से समन्वय कर राशि वापस प्राप्त कराई और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से चेक के जरिए भुगतान सुनिश्चित किया।
चेक वितरण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version