अटेवा सहजनवा ब्लॉक बैठक सम्पन्न, पेंशन आंदोलन तेज़ करने का ऐलान | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

अटेवा सहजनवा ब्लॉक बैठक सम्पन्न, पेंशन आंदोलन तेज़ करने का ऐलान | New India Times

सहजनवा ब्लॉक की अटेवा कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशोपुर में ब्लॉक अध्यक्ष यादवेन्द्र यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने की, जबकि संचालन ब्लॉक मंत्री मेवालाल मौर्य ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी पेंशन विहीन सरकारी कर्मचारियों का एकजुट होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से 15 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक कर्मचारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। साथ ही 29 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकालकर जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपा जाएगा तथा 25 सितंबर 2026 को लखनऊ में वृहद रैली आयोजित की जाएगी।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि पेंशन बुढ़ापे का सहारा है और सेवानिवृत्ति के बाद हर कर्मचारी को इसकी आवश्यकता पड़ती है। इसलिए सभी पेंशन विहीन साथियों को आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सहजनवा ब्लॉक सम्मेलन अगस्त के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रत्नेश कुमार वर्मा, ऋतुराज मिश्रा, विमल कुमार मौर्य, दिलीप त्रिपाठी, पुरुषोत्तम कुमार, डॉ. सत्यवीर, वैभव कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार, विक्रम, बृजेश कुमार यादव, कमल भास्कर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version