झमाझम बारिश से किसानों को मिली राहत, लेकिन उमस ने बढ़ाई परेशानी | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260716-WA0080.mp4
New India times

आठ दिन के अंतराल के बाद मानसून ने एक बार फिर दस्तक दी। बुधवार शाम हुई झमाझम बारिश से पूरा क्षेत्र तरबतर हो गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, क्योंकि पिछले आठ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तेज धूप, गर्मी और उमस से मक्का व धान की फसलें प्रभावित होने लगी थीं। इससे किसान काफी चिंतित थे।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260716-WA0079.mp4

लगातार बढ़ती गर्मी और उमस ने लोगों को अप्रैल-मई जैसी तपिश का एहसास करा दिया था। हालांकि बुधवार की बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली, लेकिन वातावरण में उमस अभी भी बरकरार है।

करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के बावजूद लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी। क्षेत्र में 9 जुलाई के बाद पहली बार अच्छी बारिश हुई है। इस दौरान किसानों ने खाली पड़े खेतों में बखरनी कर खरपतवार नष्ट किए, वहीं बड़ी संख्या में किसानों ने उड़द की बुवाई भी की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version