मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने आज आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से गंभीर मामलों को प्राथमिकता देते हुए वर्चुअल माध्यम से जुड़े अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा में समाधान अनिवार्य रूप से किया जाए।
जनता दर्शन में प्राप्त अन्य शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करते हुए आमजन को राहत प्रदान की जाए।
