मुकुन्दपुर कन्या स्कूल में प्रवेशोत्सव व साइकिल वितरण, विधायक दादा भाई ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन | New India Times

मोहम्मद इसहाक़ मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मुकुन्दपुर कन्या स्कूल में प्रवेशोत्सव व साइकिल वितरण, विधायक दादा भाई ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन | New India Times

अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुकुन्दपुर में प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह “दादा भाई” रहे। उनके साथ ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक दादा भाई एवं प्राचार्या रामश्री यादव द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। शिक्षक चंद्रदेव मिश्रा ने गीत के माध्यम से विद्यालय की आवश्यकताओं को रेखांकित किया, वहीं शिक्षिका स्नेह लता सिंह ने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

मुकुन्दपुर कन्या स्कूल में प्रवेशोत्सव व साइकिल वितरण, विधायक दादा भाई ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन | New India Times

प्राचार्या रामश्री यादव ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया और आवश्यक मांगें रखीं। इस पर विधायक दादा भाई ने विद्यालय में शीघ्र ही आरओ (फिल्टर पानी) मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने मौके पर ही तहसीलदार को फोन कर विद्यालय की भूमि को खसरे के कॉलम में दर्ज करने के निर्देश दिए और अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

मुकुन्दपुर कन्या स्कूल में प्रवेशोत्सव व साइकिल वितरण, विधायक दादा भाई ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन | New India Times

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय भूमि से जुड़े विवाद का मुद्दा भी सामने आया, जिस पर संबंधित अभिलेखों में सुधार कराने की बात कही गई। इसके अलावा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुकुन्दपुर में बाउंड्रीवाल, गेट, पेवर ब्लॉक एवं शौचालय निर्माण की मांग भी रखी गई।
कार्यक्रम के अंत में विधायक दादा भाई ने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षक मदन कुमार प्रजापति ने किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) रघुनाथ साकेत, राजेश तिवारी (राजू), मनीष चतुर्वेदी, घनश्याम ताम्रकार, मदनगोपाल त्रिपाठी, हारून रसीद (पप्पू खान), पत्रकार मोहम्मद इसहाक मदनी सहित कई गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version