अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

चुनार क्षेत्र को नई क्षेत्राधिकारी (सीओ) के रूप में गायत्री यादव की नियुक्ति हुई है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और क्षेत्र में जनविश्वास बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया है।
नई सीओ ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार किया जाएगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गायत्री यादव ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस टीम को सक्रिय और जवाबदेह बनाते हुए आमजन से सहयोग की अपील भी की है।
