श्रावण में मांसाहार बिक्री पर रोक की मांग, बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

श्रावण में मांसाहार बिक्री पर रोक की मांग, बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) गोला को ज्ञापन सौंपकर श्रावण मास के दौरान नगर में मांसाहार की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए सौंपा गया, जिसमें सावन मेले में आने वाले लाखों शिवभक्तों और कांवड़ियों की सुविधा तथा धार्मिक वातावरण बनाए रखने पर ज़ोर दिया गया है।
ज्ञापन में कहा गया कि श्रावण मास के दौरान गोला नगर और मंदिर परिसर के आसपास बकरा, मुर्गा, अंडा, मछली और बिरयानी जैसे मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाई जाए, साथ ही मंदिर व तीर्थ क्षेत्र में प्रसाद की दुकानों पर दुकानदारों का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने की मांग भी उठाई गई, ताकि श्रद्धालुओं को पारदर्शी जानकारी मिल सके।
इसके अलावा संगठन ने सावन मेले को व्यवस्थित और सुचारू बनाने के लिए पार्किंग, स्वच्छ पेयजल, महिला एवं पुरुषों के लिए पर्याप्त शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की। ज्ञापन में नगर व आसपास क्षेत्रों में घूम रहे आवारा गोवंशों को सुरक्षित गौशालाओं में पहुंचाने तथा उनके भोजन, पानी और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी बात कही गई।
बजरंग दल ने अवैध बैटरी ऑटो-रिक्शा और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इससे सावन मेले के दौरान जाम की समस्या कम होगी और श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
संगठन ने प्रशासन से जनहित, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश मंत्री अशोक जोशी, जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता, जिला संगठन मंत्री हिमांशु जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version