महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार में अचानक लगी भीषण आग, चालक सुरक्षित | New India Times

इमरान खान, जलगांव/भुसावल (महाराष्ट्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260713-WA0092.mp4
New India times

भुसावल से नांदुरा की ओर नागपुर दिशा में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 पर खड़का चौक के पास होटल तवक्कल के आगे सोमवार (13 जुलाई) को दोपहर करीब 4 बजे चलती हुई महिंद्रा की इलेक्ट्रिक (ईवी) कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चलती कार से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद नागरिकों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।

आग लगने की घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 पर यातायात प्रभावित रहा। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक (ईवी) कार में आग लगने का सटीक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version