मंजलवाडी के सपूत डॉ. विवेक धनके ने एनबीआईएमएस परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान | New India TimesOplus_131072

इमरान खान, रावेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

मंजलवाडी के सपूत डॉ. विवेक धनके ने एनबीआईएमएस परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान | New India Times

रावेर तहसील के मंजलवाडी गांव के होनहार सपूत डॉ. विवेक धनके ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित एनबीआईएमएस परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

डॉ. धनके की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। उन्होंने कठिन परिश्रम, निरंतर अध्ययन, दृढ़ संकल्प और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल मंजलवाडी गांव का गौरव बढ़ा है, बल्कि वे क्षेत्र के युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।

डॉ. विवेक धनके की सफलता पर ग्रामस्थों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मित्रों और परिजनों सहित विभिन्न मान्यवरों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version