बीएसए महाविद्यालय में 251 पौधों का महावृक्षारोपण, 1000 पौधे लगाने का संकल्प | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

बीएसए महाविद्यालय में 251 पौधों का महावृक्षारोपण, 1000 पौधे लगाने का संकल्प | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को बीएसए महाविद्यालय परिसर में भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति (रजि.) के सहयोग से महावृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पंडित रामगोपाल शर्मा मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि सहित पदाधिकारियों, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर 251 पौधों का रोपण किया। परिसर में कदम, अर्जुन, जामुन, अमरूद, करौंदा, नींबू सहित छायादार व ऑक्सीजन प्रदान करने वाले विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
मुख्य अतिथि रामगोपाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दिया जा सकता है। उन्होंने इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने बताया कि समिति ने इस वर्ष 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
कार्यक्रम संयोजक एवं संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के कारण पेड़ों की कटाई चिंता का विषय है, जबकि जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन वृक्षों से ही मिलती है। उन्होंने लोगों से कम से कम पांच पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालयों व महाविद्यालयों को वृक्षारोपण के लिए प्राथमिकता दी गई है, ताकि पौधों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित हो सके। पौधे लगाने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है और एक वर्ष बाद पौधे सुरक्षित मिलने पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अखिलेश गौड़, राजा दीक्षित, कुंजी पंडित, अजय शर्मा, आशीष शर्मा, हरीश शर्मा, विष्णु पंडित, मांगीलाल शर्मा, दिनेश गोस्वामी, वरदान दीक्षित, सुनील शर्मा, चंद्रकांत पांडे, विनोद पांडे, बृजेश शर्मा, डॉ. यू.के. त्रिपाठी, जसवंत सिंह, सोनू ठाकुर, प्रदीप प्रकाश, एस.के. सिंह, डॉ. रवि शर्मा, बी.के. गोस्वामी, अर्पित शर्मा, शिव कुमार, संतोष कुमार सहित रश्मि चतुर्वेदी व उनकी टीम तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version