देवरी बस स्टैंड पर हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार, शांति भंग की आशंका में कार्रवाई | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260712-WA0015.mp4

देवरी बस स्टैंड पर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर लोगों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना उस समय की है जब पुलिस कस्बा भ्रमण पर थी।
पुलिस के अनुसार, बस स्टैंड पर एक युवक जोर-जोर से चिल्लाते हुए गाली-गलौज कर रहा था। वह लोगों को धमकी देते हुए कह रहा था कि “जो मुझे झूठा फंसा रहा है, उसे मैं नहीं छोड़ूंगा।” उसकी हरकतों से मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ और और अधिक उत्तेजित होकर मारपीट पर उतारू हो गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नीतेश ठाकुर (23), निवासी ग्राम बेलढाना, थाना देवरी, जिला सागर बताया।
पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए आरोपी को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। थाना लाकर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। आरोपी को हवालात में रखकर परिजनों को सूचना दी गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इस्तगासा तैयार कर उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version