खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया बिजली विभाग, दातलावादी में एलटी लाइन केबल का कराया सुधार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया बिजली विभाग, दातलावादी में एलटी लाइन केबल का कराया सुधार | New India Times

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जुन्नारदेव संभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत दातलावादी के वार्ड क्रमांक-4 में पिछले एक माह से एलटी लाइन की केबल घरों की छतों के ऊपर झूल रही थी, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे और जनहानि का खतरा बना हुआ था।

स्थानीय निवासियों ने इस गंभीर समस्या की शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से की थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद समस्या को प्रमुखता से समाचार में प्रकाशित किया गया, जिसके बाद बिजली विभाग हरकत में आया। अधिकारियों ने मेंटेनेंस टीम को मौके पर भेजकर एलटी लाइन की केबल का सुधार कार्य कराया।

फिलहाल झूल रही केबल को लकड़ी (बल्ली) के सहारे ऊंचा कर दिया गया है। हालांकि दोनों ओर लगे विद्युत पोल जर्जर और खस्ताहाल होने के कारण यह व्यवस्था स्थायी समाधान नहीं मानी जा रही है। मौके पर मौजूद विभागीय टीम ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही पुराने पोल हटाकर नए विद्युत पोल लगाए जाएंगे।

स्थानीय निवासियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि नए पोल जल्द स्थापित किए जाएं और केबल को सुरक्षित ऊंचाई पर शिफ्ट किया जाए। उनका कहना है कि केवल लकड़ी के सहारे केबल को ऊंचा करना स्थायी समाधान नहीं है। केबल का वजन अधिक होने के कारण लकड़ी लंबे समय तक उसका भार नहीं संभाल पाएगी। घनी आबादी वाले क्षेत्र में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक है।

हालांकि फिलहाल केबल को दुरुस्त किए जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और बिजली विभाग का आभार व्यक्त किया। मेंटेनेंस टीम में लाइनमैन विक्रम आर्य, अंकित साखरे, शाहबाज खान, सोहन सिंह, नीरज धुर्वे, अभय प्रशांत सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version