अंधेरे और कीचड़ से जूझ रहीं कॉलोनियां, हर दिन हादसे का खतरा | New India TimesOplus_131072

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

अंधेरे और कीचड़ से जूझ रहीं कॉलोनियां, हर दिन हादसे का खतरा | New India Times

भुसावल शहर की अयान, ज़िया और अली रज़ा कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैलेक्सी होटल से कॉलोनी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर अधिकांश स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं जिससे रात के समय आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है।
बरसात के चलते कच्ची सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। फिसलन भरे रास्ते के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है, वहीं आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी हालात बेहद खराब हैं, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के खंभे और स्ट्रीट लाइटें तो लगाई गई हैं, लेकिन रखरखाव के अभाव में अधिकांश लाइटें लंबे समय से बंद हैं। कुछ स्थानों पर खंभे होने के बावजूद लाइटें नहीं लगाई गई हैं। स्थानीय नागरिकों ने अपने स्तर पर कुछ जगहों पर लाइटें लगवाई हैं, फिर भी पूरा इलाका रात में अंधेरे में डूबा रहता है।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त किया जाए, आवश्यक स्थानों पर नई लाइटें लगाई जाएं तथा मुख्य सड़क का शीघ्र डामरीकरण कराया जाए। लोगों का कहना है कि उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version