SIR के जनसंवाद में बीजेपी अग्रणी : सतर्क जनता के भीतर से उभरेगा विपक्ष ? | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

SIR के जनसंवाद में बीजेपी अग्रणी : सतर्क जनता के भीतर से उभरेगा विपक्ष ? | New India Times

विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीजेपी ने विपक्ष के लिए मैदान में कोई जगह नहीं छोड़ी है। जलगांव जिले के सभी ब्लॉक में बीजेपी महायुति के विधायक अपने जनधन बल के साथ बतौर राजनीतिक दल राजस्व विभाग के कामकाज में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। जामनेर ब्लॉक में 27 हजार फ़र्जी वोटर होने का दावा करने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी SIR प्रक्रिया में कहीं भी नज़र नहीं आ रही है।

SIR के जनसंवाद में बीजेपी अग्रणी : सतर्क जनता के भीतर से उभरेगा विपक्ष ? | New India Times

शरद पवार के NDA में शरीक होने की अटकलों के चलते सत्ता सुख की लालसा में आतुर एनसीपी के वर्कर्स बीजेपी के ख़िलाफ़ अब न्यूट्रल नज़र आ रहे हैं। कांग्रेस के पुढारी राहुल गांधी के नाम की माला जपकर बस कुर्सियां गर्म कर रहे हैं। मंत्री गिरीश महाजन ने पूरे ब्लॉक में बीजेपी द्वारा कैंप लगवाकर SIR के लिए जनता से संवाद एवं फार्म भरने के लिए सहायता मुहिम शुरू कर दी है। SIR में सबसे अहम है पात्र वोटर का ऑनलाइन लोकेशन टैगिंग।  2002 की वोटर लिस्ट में शामिल नाम के आधार पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण में वोटर्स के पेपर भरे जाने वाले हैं।

बीएलओ की ओर से घर घर जा कर भरे गए फॉर्म को तार्किक विसंगति की तकनीकी टेस्ट से गुजरना होगा जिसके बाद वोटर का नाम अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित किया जाएगा। 2002 की सूची में लिखे नाम को मराठी में भरे जाने वाले SIR के फॉर्म में ठीक उसी शब्दों में भरना है। SIR की प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक को अपना नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने के लिए सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देकर विपक्ष की कमी को पाटने का काम करना पड़ेगा। ठीक उसी तरह जैसे राम मंदिर में घटित डकैती से आहत धर्म ने अधर्म के विरोध में असहमति के स्वरों को निडरता से दर्ज़ किया है।

शिवसेना ने बच्चों को बांटी किताबे :
शिवसेना संस्थापक बालासाहब ठाकरे की जन्मशताब्दी के अवसर पर शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे पार्टी की ओर से छात्रों को किताबे बांटी गई है। जामनेर ब्लॉक के डोहरी सरकारी स्कूल में एड प्रकाश पाटिल , उस्मान भाई , सुधाकर सराफ , नाना जंजाले , राहुल चौधरी , विठ्ठल जाधव , रेखा तामने , युवराज पाटिल , शोभा पाटिल , बापू पाटिल मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version