रटौल मैंगो फेस्टिवल-2026 में महका आम का स्वाद, विदेशी मेहमानों ने भी सराहा आयोजन | New India TimesOplus_131072

विवेक जैन, ब्यूरो चीफ, बागपत (यूपी), NIT:

रटौल मैंगो फेस्टिवल-2026 में महका आम का स्वाद, विदेशी मेहमानों ने भी सराहा आयोजन | New India Times

जिला प्रशासन बागपत के तत्वावधान में रटौल स्थित निगार फार्म हाउस में रटौल मैंगो फेस्टिवल-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किया, जबकि थाईलैंड की राजदूत चवनार्ट थांगसुम्फान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहीं।
राजदूत ने रटौल के प्रसिद्ध आमों का स्वाद चखते हुए आयोजन की सराहना की और इसे भारतीय संस्कृति व आतिथ्य का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। निगार फार्म हाउस की ओर से फैज महमूद, बदर महमूद और हबीब खान ने अतिथियों का स्वागत किया, वहीं नगर पंचायत रटौल के चेयरमैन हाजी मुंतजिर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
महोत्सव में 45 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखने और चखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आम के बाग में पारंपरिक अंदाज में चारपाइयों और कुर्सियों पर बैठकर लोगों ने ताजे आमों का आनंद लिया। आगंतुकों के लिए मैंगो शेक, जामुन शेक, मैंगो आइसक्रीम, कुल्हड़ चाय व अन्य व्यंजनों की विशेष व्यवस्था रही। साथ ही टटीरी की बालूशाही, निरपुड़ा के छुआरे के लड्डू और काठा की प्रसिद्ध बर्फी ने भी लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में आयोजित कव्वाली और बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। पूरे आयोजन में पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक व्यवस्थाओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक के निर्देशन में उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और अनुशासित संचालन की सभी अतिथियों ने सराहना की।
इस अवसर पर विधायक योगेश धामा, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा, एसडीएम बड़ौत भावना सिंह, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version