कुक्षी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्लब सेवन पर छापा, ₹2.16 लाख की अवैध देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना कुक्षी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

दिनांक 8 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक दीपक सिंह चौहान को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अलीराजपुर रोड स्थित क्लब सेवन परिसर में अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी एवं विदेशी शराब का भंडारण और विक्रय किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर थाना कुक्षी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नियमानुसार तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान क्लब सेवन परिसर एवं उससे संबंधित गोदाम से विभिन्न ब्रांड की देशी एवं विदेशी शराब तथा बीयर बड़ी मात्रा में बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी से शराब के संबंध में वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने कुल 265.70 बल्क लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब एवं बीयर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,16,376 है, जब्त कर ली।

प्रकरण में सुमित प्रजापत (28 वर्ष), निवासी कुक्षी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद अवैध शराब का स्रोत क्या है, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसके आपूर्ति एवं वितरण नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका क्या है। विवेचना के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जब्त सामग्री:

265.70 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी शराब एवं बीयर

कुल अनुमानित कीमत: ₹2,16,376

सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, उपनिरीक्षक अनुप बघेल, उपनिरीक्षक प्रकाश अलावा, सहायक उपनिरीक्षक चंचल चौहान, सहायक उपनिरीक्षक गौरीशंकर सोलंकी, प्रधान आरक्षक सतीश एवं आरक्षक विपिन की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version