अदाणी फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों को दी खेल सामग्री, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

अदाणी फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों को दी खेल सामग्री, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच | New India Times

ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देने और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को भागलपुर जिले के पीरपैंती और कहलगांव प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में खेल सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कैरम बोर्ड समेत विभिन्न खेल सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं।
फाउंडेशन द्वारा पीरपैंती प्रखंड और कहलगांव प्रखंड के नवादा, परशुरामचक, नंदगोला, एकडारा, गोघट्टा और किशुनदासपुर सहित कई गांवों के सरकारी विद्यालयों को खेल सामग्री प्रदान की गई।

अदाणी फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों को दी खेल सामग्री, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच | New India Times

विशेषज्ञों के अनुसार खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को निखारना है, ताकि वे भविष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
विद्यालय के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खेल सामग्री मिलने से विद्यार्थियों की खेलों में रुचि बढ़ेगी और उन्हें नियमित अभ्यास का अवसर मिलेगा। वहीं, विद्यार्थियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version