मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन | New India Times

सलमान, रायबरेली(उत्तर प्रदेश), NIT; ​मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन | New India Timesआगामी विधान सभा चुनाव के तहत 23 फरवरी को हरचन्दपुर विधान सभा क्षेत्र में मतदान होना है। इस तिथि को सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से श्री सरस्वती इंटर कालेज खीरों , अब्दुल सत्तार खाँ महाविद्यालय के प्राचार्य विजय शर्मा खीरों, जनता इंटर कालेज पाहो और सूरज दत्त कांती देवी और अब्दुल सत्तार खा महाविद्यालय खीरों मे गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । इस दौरान सरस्वती इंटर कालेज खीरों परिसर में प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह की, जनता इंटर कालेज पाहो में प्रधानाचार्य आर बी सिंह और सूरजदत्त कान्ति देवी महाविद्यालय खीरों में प्राचार्य एम डी सिंह की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बच्चों को बताया गया कि मतदान का अधिकार हर नागरिक को संविधान द्वारा दिया गया है। लोकतन्त्र के इस महापर्व में सभी मतदाताओं को अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए क्योंकि हर एक वोट का अपना महत्व है। मतदान कर हर मतदाता अपना प्रतिनिधि ही नहीं चुनता बल्कि हर एक वोट सरकार बनाने की भूमिका का निर्वाह करता है। इस लिए सभी को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने मतदान करने और मतदाताओं को जागरूक करने की शपथ भी ली। जिसका संचालन वित्त विहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंन्द्र तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम में एम डी सिंह , विजय शर्मा, सुरभि शुक्ला,सुधीर यादव,पंकज वर्मा,अंजलि तिवारी,अरुण कुमार सिंह , आर बी सिंह ,राजेन्द्र द्विवेदी , आनन्द श्रीवास्तव , अशोक द्विवेदी ,अपरबल यादव , श्याम लाल गुप्ता , सत्येन्द्र शुक्ला , सौरभ द्विवेदी , राकेश तिवारी , रामू तिवारी , रेनू सोनकर सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version