ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

भीखमपुर और मैलानी रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और मैलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बलवंत सिंह (65 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय इंदर सिंह, निवासी ग्राम मुरारखेड़ा, थाना संपूर्णानगर के रूप में हुई है। वह भीखमपुर और मैलानी रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर पिलर संख्या 93/06 और 93/07 के बीच अज्ञात कारणों से ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी सुधेश कुमार एवं थाना मैलानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version