भागलपुर रेलखंड में सघन जांच: 618 बिना टिकट यात्री पकड़े, ₹6.83 लाख वसूले | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर रेलखंड में सघन जांच: 618 बिना टिकट यात्री पकड़े, ₹6.83 लाख वसूले | New India Times

रेलवे राजस्व की सुरक्षा और यात्रियों में वैध टिकट के साथ यात्रा करने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा सघन टिकट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को शिवनारायणपुर– भागलपुर– जमालपुर–किऊल रेलखंड पर व्यापक जांच अभियान संचालित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में टिकट जांच की गई। इसके साथ ही भागलपुर, जमालपुर एवं अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

भागलपुर रेलखंड में सघन जांच: 618 बिना टिकट यात्री पकड़े, ₹6.83 लाख वसूले | New India Times

अभियान में वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मियों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों पर शिकंजा कसा। जांच के दौरान कुल 618 मामले पकड़े गए, जिनसे ₹6,83,950 की जुर्माना राशि वसूल की गई।
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना टिकट यात्रा करना रेल अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। मालदा मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित रेल सेवा सुनिश्चित की जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version