विन्ध्याचल में CM योगी का दौरा: मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन, कारीडोर निरीक्षण और सड़कों को स्मार्ट बनाने के निर्देश | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

विन्ध्याचल में CM योगी का दौरा: मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन, कारीडोर निरीक्षण और सड़कों को स्मार्ट बनाने के निर्देश | New India Times

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मिर्जापुर जनपद के भ्रमण के दौरान विन्ध्याचल पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। हेलीकॉप्टर से मोतिया झील स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे मंदिर पहुंचे।
पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने विन्ध्य कारीडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ‘विन्ध्य पौध प्रसादम्’ स्टाल पर श्रद्धालुओं को पौध वितरित किए और एनआरएलएम समूह की महिलाओं द्वारा तैयार ‘विन्ध्य ब्रांड’ के उत्पादों का अवलोकन किया। कारीडोर में मौजूद बच्चों से संवाद कर उन्हें चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री अष्टभुजा निरीक्षण गृह पहुंचे, जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित नए कार्यों की समीक्षा की।

विन्ध्याचल में CM योगी का दौरा: मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन, कारीडोर निरीक्षण और सड़कों को स्मार्ट बनाने के निर्देश | New India Times

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजे जाएं, ताकि 15 जुलाई तक स्वीकृति और 15 अगस्त तक धनराशि जारी की जा सके। बैठक में मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जनपदों के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने छह प्रमुख सड़कों के निर्माण हेतु मांग पत्र सौंपा। विभिन्न विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के लिए सड़क, पुल, बाइपास और अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिर्जापुर नगर और विन्ध्य नगरी की सभी सड़कों को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकसित किया जाए। मंदिरों तक जाने वाले मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था और सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, मंत्री आशीष पटेल, सांसद विनोद बिंद सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version