इलाज के लिए अस्पताल गया परिवार, सूने मकान में सेंध लगाकर आधा किलो चांदी के जेवर और नकदी चोरी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

इलाज के लिए अस्पताल गया परिवार, सूने मकान में सेंध लगाकर आधा किलो चांदी के जेवर और नकदी चोरी | New India Times

झाबुआ जिले की खवासा पुलिस चौकी क्षेत्र के बड़े तालाब इलाके में सोमवार-मंगलवार की रात एक सूने मकान में चोरी की वारदात हुई। अज्ञात बदमाशों ने घर के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर मकान में प्रवेश किया और नकदी सहित चांदी के कीमती जेवर चोरी कर फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इलाज के लिए अस्पताल गया था परिवार

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक राकेश डिंडोर अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण उनके इलाज के लिए अस्पताल गए हुए थे। घर पूरी तरह सूना था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में रोष

चोरी की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने खवासा पुलिस चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद बड़े तालाब क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

आधा किलो चांदी के जेवर और ₹5 हजार नकद चोरी

पीड़ित राकेश डिंडोर ने बताया कि अस्पताल से लौटने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था और पीछे की दीवार टूटी हुई थी। चोर अलमारी में रखे करीब आधा किलो चांदी के जेवर तथा ₹5 हजार नकद चोरी कर ले गए।
पुलिस ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version