सड़क किनारे लगाया जा रहा बिजली का पोल बना हादसों की आशंका, कांग्रेस नेता का हस्तक्षेप | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260705-WA0072.mp4
New India times

जुन्नारदेव नगर के वार्ड क्रमांक 8 में सड़क से बिल्कुल सटाकर बिजली का पोल लगाए जाने से स्थानीय रहवासियों में भारी नाराजगी थी। रहवासियों का कहना था कि पोल सड़क के किनारे लगाए जाने से आवागमन में परेशानी होगी तथा भविष्य में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहेगी।

सड़क किनारे लगाया जा रहा बिजली का पोल बना हादसों की आशंका, कांग्रेस नेता का हस्तक्षेप | New India Times

इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने कांग्रेस नेता यशदीप साहू को सूचना दी। सूचना मिलते ही यशदीप साहू अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमपीईबी के ठेकेदार से चर्चा कर जनहित को ध्यान में रखते हुए बिजली के पोल का स्थान तत्काल बदलने का आग्रह किया।

यशदीप साहू ने कहा कि किसी भी विकास कार्य में आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि बिजली का पोल सड़क से सटाकर लगाया जाता है तो इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है तथा लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एमपीईबी के ठेकेदार ने मौके पर ही आश्वासन दिया कि बिजली के पोल का स्थान बदल दिया जाएगा तथा अगले दिन सुरक्षित स्थान पर पोल स्थापित किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की आशंका नहीं रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई और समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस नेता यशदीप साहू का आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े मुद्दों पर इसी प्रकार संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाएगा।

इस दौरान यशदीप साहू के साथ विनोद बनसे, अनूप अतुलकर, फ़िरोज़ ख़ान, भगवानदास सूर्यवंशी, पवन अमरवंशी, अशोक सूर्यवंशी, नितेश तिवारी, पवन रायकवार, दीपू अम्रवंशी, सोहेल ख़ान ऐवं वार्ड वासी सहित महिलाएँ उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version