हैदराबाद में अगस्त में होगा ‘ग्लोबल सुपर-30 अवार्ड एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार-2026’, 21 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित | New India TimesOplus_131072

साबिर खान, हैदराबाद (तेलंगाना), NIT:

हैदराबाद में अगस्त में होगा ‘ग्लोबल सुपर-30 अवार्ड एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार-2026’, 21 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित | New India Times

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘ग्लोबल सुपर-30 अवार्ड एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार-2026’ का आयोजन आगामी अगस्त माह के तृतीय सप्ताह में हैदराबाद में किया जाएगा। यह आयोजन विश्वविद्यालय एवं GKSSS के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के तहत शिक्षा, साहित्य, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार संरक्षण, वरिष्ठजन कल्याण, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति एवं कला, पत्रकारिता, मानवाधिकार, शोध एवं नवाचार, युवा नेतृत्व, उद्यमिता, लोकसेवा तथा सामुदायिक विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, अकादमिक संवाद, शोध एवं नवाचार विषयक विशेष सत्र तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सहभागिता भी रहेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तित्वों को मंच प्रदान करना और उनके कार्यों को प्रोत्साहित करना है।
सम्मान के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित आवेदन प्रारूप में 21 जुलाई 2026 तक नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेबीनार, संगोष्ठी, सम्मेलन, कार्यशाला और शोध प्रकाशन के आयोजन हेतु भी संस्थाएं संपर्क कर सकती हैं।
आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी श्रीप्रकाश सिंह निमराजे (GKSSS) से मोबाइल नंबर 9425118370, 6232462256 या ईमेल gksss85_org@rediffmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
आयोजकों ने संदेश दिया है कि समाज से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को पुनः समाज को समर्पित करना ही वास्तविक सफलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version