मिर्ज़ापुर में ‘MBA कपड़ा वाला’ के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़ | New India Times

अहमद रज़ा खान, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

मिर्ज़ापुर में ‘MBA कपड़ा वाला’ के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़ | New India Times

मिर्ज़ापुर शहर के रामबाग क्षेत्र स्थित मंडलीय चिकित्सालय के पास ‘MBA कपड़ा वाला’ के नए शोरूम का 3 जुलाई को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के साथ ही ग्राहकों का ऐसा उत्साह देखने को मिला कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन को कई बार शोरूम का शटर बंद कर चरणबद्ध तरीके से लोगों को प्रवेश देना पड़ा।

मिर्ज़ापुर में ‘MBA कपड़ा वाला’ के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़ | New India Times

पहले ही दिन मिर्ज़ापुर सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। ग्राहकों की लंबी कतारें और लगातार बढ़ती भीड़ ने इस उद्घाटन को खास बना दिया। शोरूम में उपलब्ध कपड़ों की विविधता और आकर्षक डिजाइनों ने ग्राहकों को खासा प्रभावित किया।
आयोजकों के अनुसार, ग्राहकों से मिले इस शानदार प्रतिसाद ने उद्घाटन कार्यक्रम को यादगार बना दिया। पूरे दिन क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और व्यापारियों में भी उत्साह देखने को मिला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version